Himachal Weather: कुल्लू व लाहौल में बारिश का दौर शुरू, रोहतांग और कुंजम दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के चार जिलों के लिए मौसम विभाग ने ओलावृष्टि-अंधड़ का ऑरेंज जारी किया गया है। वहीं, अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर...
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब रहने के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच मंगलवार को रोहतांग सहित चोटियों में बर्फबारी हुई। इसी कड़ी में बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मौसम के करवट बदलने से मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। उधर, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और मंडी में बुधवार को ओलावृष्टि व अंधड़ का ऑरेंज और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल में चार मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
भरमौर और पांगी में शाम 4:00 बजे के करीब हल्की बारिश हुई। भरमौर और पांगी में दोपहर बाद 4 बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी से मौसम में और गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, कुछ ही देरी में बारिश का क्रम थम गया। शिमला में दिन भर हल्की बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश में इन दिनों गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा है, ऐसे में खराब मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार रात को पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 23.0, कांगड़ा में 20.2, धर्मशाला-ऊना में 20.0, बिलासपुर में 19.0, मंडी में 18.4, नाहन में 16.8, शिमला में 16.6, सोलन में 16.0 और मनाली में 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
| क्षेत्र | अधिकतम तापमान |
| ऊना | 32.6 |
| नाहन | 29.5 |
| कांगड़ा | 29.4 |
| बरठीं | 29.1 |
| धर्मशाला | 27.0 |
| मंडी | 25.6 |
| सुंदरनगर | 24.5 |
| भुंतर | 24.0 |
| मनाली | 20.8 |
| कल्पा | 19.5 |
| ताबो | 19.3 |
| शिमला | 18.0 |
मौसम ने ली करवट से कुल्लू व लाहौल में बारिश का दौर शुरू हो गया है। जबकि रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। बर्फबारी व बारिश से एकाएक पड़ी ठंड से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस दौरान खराब मौसम में भी बड़ी संख्या में सैलानी कोकसर पहुंचे और जमकर मस्ती की। वहीं, ढालपुर में हो रहे निरंकारी समागम में जुटे बाहरी राज्यों के अनुयायियों के साथ जिला स्तरीय पीपल जातर मेले में आए कारोबारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ बागवानों की चिंता को भी बढ़ा दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X