सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Orange Alert for Hailstorms and Gusty Winds in Kangra Shimla Kullu and Mandi Yellow Alert for Other Districts

Himachal Weather: कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और मंडी में आज ओलावृष्टि-अंधड़ का ऑरेंज, अन्य जिलों में येलो अलर्ट

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 29 Apr 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के चार जिलों के लिए मौसम विभाग ने ओलावृष्टि-अंधड़ का ऑरेंज जारी किया गया है। वहीं, अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर...

Orange Alert for Hailstorms and Gusty Winds in Kangra Shimla Kullu and Mandi Yellow Alert for Other Districts
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब रहने के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच मंगलवार को रोहतांग सहित चोटियों में बर्फबारी हुई। इसी कड़ी में बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मौसम के करवट बदलने से मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। उधर, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और मंडी में बुधवार को ओलावृष्टि व अंधड़ का ऑरेंज और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल में चार मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

Trending Videos


मंगलवार को रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। मनाली, कुल्लू और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। ऊना जिले में सुबह के समय बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आई है। ऊना में पिछले तीन चार दिन से काफी गर्मी काफी बढ़ गई थी। कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और चंबा में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद मंडी, धर्मशाला और पालमपुर में हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है।

भरमौर और पांगी में शाम 4:00 बजे के करीब हल्की बारिश हुई। भरमौर और पांगी में दोपहर बाद 4 बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी से मौसम में और गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, कुछ ही देरी में बारिश का क्रम थम गया। शिमला में दिन भर हल्की बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश में इन दिनों गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा है, ऐसे में खराब मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार रात को पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 23.0, कांगड़ा में 20.2, धर्मशाला-ऊना में 20.0, बिलासपुर में 19.0, मंडी में 18.4, नाहन में 16.8, शिमला में 16.6, सोलन में 16.0 और मनाली में 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 32.6
नाहन 29.5
कांगड़ा 29.4
बरठीं 29.1
धर्मशाला  27.0
मंडी 25.6
सुंदरनगर  24.5
भुंतर  24.0
मनाली 20.8
कल्पा 19.5
ताबो 19.3
शिमला 18.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed