{"_id":"6a6dd478c220064e5301885a","slug":"relief-from-jaundice-number-of-patients-visiting-hospital-reduced-kullu-news-c-89-1-klu1002-183022-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पीलिया से राहत, अस्पताल आने वाले मरीजों का आंकड़ा घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पीलिया से राहत, अस्पताल आने वाले मरीजों का आंकड़ा घटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को दो नए मामले, अस्पताल में भर्ती तीन को दी गई छुट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर में फैले पीलिया से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने लगी है। अस्पताल आने वाले पीलिया के मरीजों का आंकड़ा कम हो गया है। शीशामाटी से गांधीनगर तक के क्षेत्र में सबसे अधिक मामले आए। अब इन क्षेत्रों में पीलिया नियंत्रण में है। इसके बाद अखाड़ा बाजार क्षेत्र में मामले सामने आए थे। शनिवार को पीलिया के दो मरीज अस्पताल पहुंचे हैं।
विभाग ने दावा किया है कि पीलिया नियंत्रण में है। विभागीय रिकार्ड के अनुसार वीरवार को एक मामला पीलिया का आया था जबकि शुक्रवार को कोई भी मामला नया नहीं आया। अब शनिवार को बेशक दो मामले सामने आए हैं लेकिन मामले कम होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलती दिखाई दे रही है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश का कहना है कि उपचार के लिए पीलिया मरीजों को मेडिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
अस्पताल में पहले से भर्ती तीन मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि विभाग भी अपने स्तर पर क्षेत्र की बस्ती में जाकर पीलिया की चपेट में आए लोगों का पता लगाने का काम कर रहा है। इसके तहत अब तक करीब 230 लोगों से विभाग की टीम मिल चुकी है और पीलिया के संदर्भ में जागरूकता फैलाने के साथ फीडबैक भी ले चुकी है। संवाद