सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rocked Lord Raghunath in the cradle

Kullu News: भगवान रघुनाथ काे पालने में झुलाया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Rocked Lord Raghunath in the cradle
विज्ञापन
कुल्लू। रामनवमी से शुरू हुए उत्सव के क्रम में रविवार को तीसरे दिन भगवान रघुनाथ को पालने में झुलाया गया। यह भव्य नजारा देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रघुनाथ मंदिर में पारंपरिक पालना उत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान भगवान रघुनाथ के बाल स्वरूप से जुड़ी परंपराओं का निर्वहन हुआ और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
Trending Videos

श्रद्धालु रविवार सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगे थे और दिनभर पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हुआ। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि रामनवमी पर भगवान राम के जन्मोत्सव से जुड़े कार्यक्रम तीन दिनों तक आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भगवान रघुनाथ के बाल्यकाल से संबंधित परंपराओं का निर्वहन किया गया, जो इस उत्सव का अहम हिस्सा है। शाम के समय बड़ा झूला लगाकर इस धार्मिक आयोजन का समापन हुआ। भगवान रघुनाथ की पूजा की यह परंपरा सदियों पुरानी है, जिसे आज भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ निभाया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने भगवान रघुनाथ से शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed