फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   RSS volunteers conducted a route march.

Kullu News: आरएसएस के स्वयंसेवियों ने किया पथ संचलन

Wed, 21 Oct 2026 03:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
RSS volunteers conducted a route march.
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने कुल्लू शहर में पथ संचलन किया। पथ संचलन का नेतृत्व स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह-संयोजक सतीश कुमार ने किया। पथ संचलन रामशिला के पास से शुरू हुआ। इसके बाद स्वयंसेवक अखाड़ा बाजार, सरवरी, ढालपुर चौक, कॉलेज गेट और क्षेत्रीय अस्पताल के मार्ग से गुजरे।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने अनुशासित ढंग से कदमताल करते हुए संचलन में भाग लिया। सतीश कुमार ने कहा कि आरएसएस अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का संदेश देता है। सार्वजनिक मार्गों पर अनुशासित ढंग से संचलन करना संघ की संगठनात्मक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान निकाले गए इस पथ संचलन से शहर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव के बीच स्वयंसेवकों की गतिविधियां भी देखने को मिलीं। इस दौरान जिला संघ संचालक राजीव करीर, नग्गर खंड संचालक रवि सूद विशेष तौर पर शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed