{"_id":"6ad88f0c0e960a1d6200f596","slug":"video-kullu-raghunath-rath-yatra-preparations-complete-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: कुछ देर में निकलेगी भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: कुछ देर में निकलेगी भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा, तैयारियां पूरी
Ankesh Dogra
Updated Wed, 21 Oct 2026 03:38 PM IST
Link Copied
भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा के लिए कुल्लू का रथ मैदान पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। दोपहर दो बजे के बाद भगवान रघुनाथ सुल्तानपुर स्थित अपने देवालय से पालकी में सवार होकर रथ मैदान के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम करीब चार बजे के बाद भव्य रथ यात्रा शुरू होगी।
भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में कुल्लू जिले की विभिन्न घाटियों से आए करीब 100 देवी-देवता शिरकत करेंगे। इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। यात्रा में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग भी शामिल होकर इसके साक्षी बनेंगे।
रथ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। रथ मैदान के चारों ओर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखी जा सके। श्रद्धालुओं और अन्य लोगों की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
रथ यात्रा को लेकर मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब श्रद्धालुओं को भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा शुरू होने का इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।