{"_id":"6ae3257f34e7d1c4b00d3be2","slug":"sainj-bodli-mata-road-repaired-vehicles-can-now-move-along-smoothly-kullu-news-c-89-1-klu1002-190558-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सैंज-बोदली माता मार्ग मार्ग दुरुस्त, अब सरपट दौड़ेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सैंज-बोदली माता मार्ग मार्ग दुरुस्त, अब सरपट दौड़ेंगे वाहन
विज्ञापन
2023 की आपदा में क्षतिग्रस्त हुआ था मार्ग, अब मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। क्षेत्र की सैंज-बोदली माता मार्ग को दुरुस्त कर दिया गया है। अब मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और क्षेत्र की चार पंचायतों के लोगों को राहत मिलेगी। वर्ष 2023 में आपदा के दौरान करीब दो किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे लोगों को सैनू देवता मार्ग से होकर करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय कर सैंज बाजार पहुंचना पड़ रहा था। इससे सैंज अस्पताल, कॉलेज, तहसील कार्यालय, आईटीआई सहित अन्य सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने में भी परेशानी हो रही थी।
लोक निर्माण विभाग ने मार्ग की मरम्मत का काम पूरा कर इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। शुक्रवार से इस मार्ग पर बसों और अन्य वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है। इससे शैंशर, रैला, शांघड़ और सुचैहण पंचायतों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्र के लोगों गिरधारी लाल, चुनी लाल, माघू राम, उत्तम चंद, सोहन लाल, प्रेम सिंह, गोविंद राम और किशन चंद ने बताया कि सड़क बंद होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। सैनू देवता मार्ग से आवाजाही होने के कारण जाम की स्थिति बन रही थी। अब सड़क दुरुस्त होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विभाग ने मार्ग पर क्रेटवॉल और कलवर्ट बनाने के साथ निकासी नालियों का निर्माण भी किया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पवन कुमार ने बताया कि मार्ग को दुरुस्त कर वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। संवाद