{"_id":"69c3d43e4cd11e669e0fad09","slug":"samiksha-stood-first-in-the-quiz-competition-kullu-news-c-89-1-ssml1012-172181-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में समीक्षा रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में समीक्षा रहीं प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू कॉलेज में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय में युवा पीढ़ी के बीच सांख्यिकीय उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में समीक्षा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सोनल ने दूसरा और मनीषा तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में शेर सिंह विजेता रहे। सपना को दूसरा और चांदनी को तीसरा स्थान मिला।
कार्यक्रम में अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक हीरा सिंह और वाणिज्य की सहायक प्राध्यापिका डॉ. डिंपल जमटा ने भाग लिया। हीरा सिंह ने आधुनिक युग में सांख्यिकीय उत्पादों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के समय में डाटा और सांख्यिकी न केवल आर्थिक नीतियों के निर्माण में सहायक हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और शासन के हर क्षेत्र में इनका महत्वपूर्ण योगदान है।
डॉ. डिंपल जमटा ने सांख्यिकीय उत्पादों की उपयोगिता को सरल एवं प्रभावी उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार जनगणना, राष्ट्रीय आय, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आदि जैसे सांख्यिकीय उत्पाद देश की प्रगति को मापने और नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. उरसेम लता ने कहा कि कार्यक्रम विद्यार्थियों में सांख्यिकीय उत्पादों के प्रति जागरूकता और रुचि बढेगी। इस दौरान विजय कुमार, रतन देव, कृष्ण लाल, अनीता और निशा शर्मा मौजूद रहे।
Trending Videos