{"_id":"698241aabb567fb74b048796","slug":"shakti-gets-a-suspension-bridge-the-way-will-be-easier-kullu-news-c-89-1-klu1002-168065-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शाक्टी को मिला झूला पुल, आसान होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शाक्टी को मिला झूला पुल, आसान होगा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 04 Feb 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
सैंज घाटी के दुर्गम गांव शाक्टी के लिए लगाए गए नए झूले से न्यूली खड्ड को पार करता ग्रामीण। -संव
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। आखिर आपदा के छह महीने बीत जाने के बाद घाटी के दुर्गम क्षेत्र शाक्टी-मरौड़ क्षेत्र का जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। आपदा के दौरान खड्ड में आई बाढ़ से क्षेत्र के पैदल पुल बह गए थे, उसके बाद खड्ड को आर-पार करना क्षेत्र के लोगों के लिए चुनौती बन गया था। अब प्रशासन ने खासकर शाक्टी, मरौड़ वासियों के लिए खड्ड को आर-पार करने के लिए झूले स्थापित करने का काम किया है। हालांकि इससे पहले मरौड़ में झूला पुल स्थापित किया गया था लेकिन अब शाक्टी में भी साढ़े चार लाख रुपये की लागत से झूला पुल स्थापित कर दिया गया है। प्रशासन ने दोनों गांवों के लोगों को खड्ड पार करने के लिए धन की व्यवस्था की है। इससे अब दोनों गांवों के लोगाें को आने जाने की आसानी होगी।
क्षेत्र में जून और जुलाई महीने में आई बाढ़ के कारण शाक्टी, मरौड़ वासियों को खड्ड पार करने के लिए बने पैदल पुल बह गए थे। उसके बाद से लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते क्षेत्र के लोगों ने उपायुक्त कुल्लू से पुल की मांग की थी। ऐसे में अब प्रशासन ने दोनों गांवों के लिए झूला पुल की व्यवस्था की है।
ग्रामीणों ने झूला स्थापित करने के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया है और झूले को फूल मालाओं से सजाया गया और यहां जश्न मनाया। ग्रामीण लग्न राणा, मोती राण, तेजू, हीरा लाल, शेर सिंह, निमत राम, भाग चंद, गोविंद राम के साथ साथ निवर्तमान प्रधान यमुना देवी, वार्ड पंच निर्मला देवी ने जश्न मनाते हुए कहा कि प्रशासन ने अब उनकी राह आसान की है। इससे लोगों को खड्ड आर-पार करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
Trending Videos