सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   An iceberg fell near the North Portal of the Atal Tunnel.

Kullu News: अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास गिरा हिमखंड

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 04 Feb 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
An iceberg fell near the North Portal of the Atal Tunnel.
अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्ट पर हिमखंड ​​गिरने से बर्फ में फंसे वाहन व यात्री। -संवाद - फोटो : बहराइच में भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते पदा​धिकारी।
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के समीप तीन अलग-अलग स्थानों पर हिमखंड गिरे हैं। इससे मनाली-केलांग सड़क करीब एक घंटे तक अवरुद्ध रही। हिमखंड गिरने से कई टैक्सियां भी फंस गईं, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर मंगलवार दोपहर 1:30 बजे हिमखंड गिरे हैं और बर्फ को हटाकर सड़क को बहाल करने में 2:30 बज गए। ऐसे में करीब एक घंटे तक यात्री फंसे रहे।
Trending Videos

हालांकि, मनाली-केलांग सड़क जिस समय बंद हुई। उस दौरान वहां कोई विभागीय मशीन तैनात नहीं थी। ऐसे में वाहन चालकों और यात्रियों ने स्वयं ही बेलचे की मदद से बर्फ का मलबा हटाकर सड़क को अस्थायी रूप से बहाल करना पड़ा है। वहां फंसे यात्री कुंदन, रवि और राजू ने बताया कि उनके वहां पहुंचने से कुछ समय पहले ही हिमखंड गिरा था। यदि उस समय सड़क से वाहन गुजर रहे होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, मौसम विभाग ने पहले ही कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की थी। ऐसे में लाहौल-स्पीति प्रशासन ने लोगों व पर्यटकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सफर करते समय पूरी सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजा बर्फ गिरने से हिमखंड का खतरा
जनजातीय क्षेत्र लाहौल में बर्फबारी का दौर जारी है। बीती रात अटल टनल क्षेत्र में करीब एक फीट तक ताजा बर्फबारी हुई है। ऐसे में नॉर्थ पोर्टल में अलग-अलग स्थानों पर हिमखंड गिरे हैं। हिमखंड का पुरानी बर्फ के ऊपर ताजा बर्फबारी होने से खतरा बढ़ जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed