{"_id":"69823d31f42224317c0877c5","slug":"stones-falling-from-the-hill-on-kullu-manali-highway-kullu-news-c-89-1-ssml1015-168114-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू-मनाली हाईवे पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू-मनाली हाईवे पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 04 Feb 2026 06:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। बारिश-बर्फबारी के कारण कुल्लू-मनाली हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरना शुरू हो गया है। इससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ा है। कुल्लू के रामशिला, वैष्णो मंदिर, पुलिस लाइन, सेउबाग पुल, रायसन कैंपिंग साइट, पतलीकूहल फ्लाईओवर के पास, 14 मील, बिंदु ढांक और बाहणू पुल के समीप पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिससे वाहन चालकों व सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि, राष्ट्रीय उच्चमार्ग प्राधिकरण की टीमें नियमित अंतराल में सड़क से पत्थर व मलबा हटा रही हैं लेकिन पहाड़ी से अचानक गिर रहे पत्थरों के कारण वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है।
वहीं, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पतलीकूहल और मनाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुल्लू-मनाली हाईवे पर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उधर, उपमंडलाधिकारी मनाली रमण शर्मा ने बताया कि हाईवे को सुरक्षित रूप से साफ रखने के निर्देश संबंधित एजेंसियों को दे दिए गए हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और पहाड़ी क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतें ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। प्रशासन ने मौसम साफ होने तक अनावश्यक यात्रा से बचने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Trending Videos