{"_id":"69c277d9d02babb3fd0b38b8","slug":"snow-leopards-team-defeated-professor-eleven-kullu-news-c-89-1-ssml1015-172096-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्नो लैपर्ड की टीम ने प्रोफेसर इलेवन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्नो लैपर्ड की टीम ने प्रोफेसर इलेवन को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-हरिपुर कॉलेज में दो दिवसीय क्रिकेट सीरीज का समापन
-राहुल मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज चुने गए
-- -- -- -- -- --
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में पूर्व छात्र संगठन ने दो दिवसीय रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज का आयोजन किया। इसमें महाविद्यालय की चार टीमों ने भाग लिया। फाइनल में प्रोफेसर इलेवन ने स्नो लैपर्ड टीम को 12 ओवरों में 74 रनों का लक्ष्य दिया। स्नो लैपर्ड टीम ने आठ ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर दिया। राहुल मैन ऑफ द मैच चुने गए। प्रो. सनी ठाकुर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गौरव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी राहुल के नाम रहा। विजेता टीम को ट्रॉफी से नवाजा गया। प्राचार्य डॉ. शेफाली मुख्यातिथि तथा पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष बबलू ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। प्राचार्य ने पूर्व छात्र संगठन को रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने संदेश दिया सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
Trending Videos