{"_id":"69c528f51fb13394ea043bc5","slug":"villagers-said-they-would-protest-if-the-sharchi-road-was-not-restored-kullu-news-c-89-1-klu1002-172277-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ग्रामीण बोले, शरची सड़क बहाल न की तो करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ग्रामीण बोले, शरची सड़क बहाल न की तो करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सात महीनों से मार्ग है बंद, लोग हो रहे परेशान
.......
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। बंजार उपमंडल की गुशैणी-शरची सड़क बंदल से आगे सात महीने से यातायात के लिए बंद पड़ी है। बंदल तक भी सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। इससे क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति को लेकर अब ग्रामीणों का सब्र टूटने लगा है।
वीरवार को ग्रामीण बंदल गांव में एकत्रित हुए और बैठक कर प्रशासन एवं संबंधित विभाग को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क बहाल करने के प्रयास शुरू नहीं किए गए, तो वे उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में सुधीर नेहरू, संजय शर्मा, मुरारी शर्मा, भाग चंद, तुलसी राम, चमन लाल, गिरधारी लाल आदि ने कहा कि समस्या से विभाग और प्रशासन को पहले ही अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए, तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने 27 मार्च तक सड़क का मुआयना करने का आश्वासन दिया है। इसके बावजूद यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क को जल्द दुरुस्त कर कम से कम छोटे वाहनों के लिए बहाल किया जाए, ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मटर का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में सड़क बहाल होना जरूरी है। साथ ही विद्यार्थियों को भी इससे राहत मिलेगी।
000
Trending Videos