सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Training will improve the quality of education: Sunil

प्रशिक्षण से सुधरेगी शिक्षा की गुणवत्ता : सुनील

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Training will improve the quality of education: Sunil
कुल्लू के देवसदन में प्रदेश भर  ​शिक्षको के लिए इन-सर्विस प्र​शिक्षण समारोह में भाग लेते हुए।-स
विज्ञापन
कुल्लू। देवसदन में आईटी एवं आईटीईएस सेक्टर के व्यावसायिक प्रशिक्षकों के द्वितीय समूह के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का वीरवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा विभाग के सेक्शन ऑफिसर सुनील शर्मा उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में प्राचार्य अजय कंबोज, प्रधानाचार्य डॉ. अमित मेहता, श्याम लाल हांडा, विजेंदर ठाकुर, सुनील ठाकुर और योग दत्त शर्मा शामिल रहे।
Trending Videos

इस दौरान प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रोजेक्ट्स एवं प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए। प्रस्तुत कार्यों में आईटी एवं आईटीईएस क्षेत्र से जुड़े व्यावहारिक नवाचार, डिजिटल दक्षता और आधुनिक शिक्षण तकनीकों की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुनील शर्मा ने प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रशिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपने कौशल का प्रभावी उपयोग कर विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ें।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed