सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Travel on Tandi-Sansari route will be smooth, tarring begins

Kullu News: तांदी-संसारी मार्ग पर सफर होगा सुगम, टारिंग शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
Travel on Tandi-Sansari route will be smooth, tarring begins
लाहौल के तांदी - संसारी  सड़क पर धांधल पुल से करीब 250 मीटर पीछे सड़क पर टारिंग करते सीमा सड़क
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। तांदी-संसारी (एसकेटीटी) सड़क पर सफर अब और सुगम होगा। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) इस सड़क के कायाकल्प की जद्दोजहद कर रहा है। तांदी से धांधल तक 8 किलोमीटर सड़क को सीमा सड़क संगठन की 94आरसीसी ने सर्दी के मौसम में ही टारिंग कर दी है। संगठन के अधिकारियों की मानें तो इस पर नवंबर महीने में काम शुरू किया था।
Trending Videos

अब धांधल से आगे भी काम शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे सड़क की हालत में काफी सुधार होना शुरू हो गया है। बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि सर्दी के बीच बर्फबारी की वजह से इस सड़क में टारिंग के काम में कुछ दिक्कत आई, लेकिन सीमा सड़क संगठन के जवान इस सड़क की टारिंग करने में लगे रहे। बता दें कि तांदी-संसारी सड़क पर उदयपुर से किलाड़ तक मार्ग काफी खराब था। सड़क कच्ची होने के कारण पांगी घाटी के लोगों को अपने गंतव्यों की ओर आवाजाही में काफी परेशानी होती थी। अब धीरे-धीरे सड़क की दशा में काफी सुधार होने लगा है। यह सड़क लाहौल और पांगी घाटी को जम्मू से जोड़ती है। सामरिक दृष्टि से भी इस सड़क को अहम माना जाता है। आने वाले दिनों में तांदी से उदयपुर तक भी सड़क की टारिंग का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदयपुर में तैनात सीमा सड़क संगठन 94 आरसीसी के ओसी मेजर पारस ने बताया कि तांदी से धांधल तक 8 किलोमीटर सड़क पर टारिंग कर ली है। इसके अलावा धांधल से आगे भी काम शुरू कर दिया है। इस सीजन में तांदी से उदयपुर तक सड़क की टारिंग पूरी कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed