{"_id":"69cbb48f6f457f668c0c50dc","slug":"three-drinking-water-schemes-of-tirthan-valley-will-be-repaired-with-rs-6-lakh-kullu-news-c-89-1-klu1001-172672-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: छह लाख से दुरुस्त होंगी तीर्थन घाटी की तीन पेयजल योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: छह लाख से दुरुस्त होंगी तीर्थन घाटी की तीन पेयजल योजनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात..
जल शक्ति विभाग ने शुरू टेंडर की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त हुई तीर्थन घाटी की नगलाड़ी–गुशैणी, श्रीकोट और शरची पेयजल योजनाओं को अब दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए जल शक्ति विभाग की ओर से करीब छह लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने इस दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी है और एक महीने के भीतर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
तीर्थन घाटी की नगलाड़ी–गुशैणी पेयजल योजना में बाड़ी रोपा के पास मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस पर दो लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी। इसी प्रकार श्रीकोट पेयजल योजना में शरेड़ा के पास जीआई पाइप बिछाने का कार्य किया जाएगा, जिसके लिए लगभग 1.95 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
वहीं, शरची–बंदल पेयजल योजना के तहत तलियार, शरची सहित विभिन्न स्थानों पर जीआई पाइप डाले जाएंगे। इस कार्य पर करीब 1.92 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जल शक्ति विभाग ने इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है। इसके बाद कार्य आवंटित कर काम शुरू कर दिया जाएगा।
जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद ठाकुर ने बताया कि पेयजल योजनाओं को शीघ्र दुरुस्त कर लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।
000
Trending Videos