सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Photo exhibition organised in Dhalpur on Dalai Lama's birthday

Kullu News: दलाई लामा के जन्मदिन पर ढालपुर में लगाई फोटो प्रदर्शनी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Photo exhibition organised in Dhalpur on Dalai Lama's birthday
विज्ञापन
कुल्लू। दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस को ‘करुणा वर्ष’ के रूप में मनाते हुए वीरवार को ढालपुर मैदान में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
Trending Videos

तिब्बतियन वेलफेयर सेटलमेंट ऑफिसर तेंजिन टी सुलतन ने बताया कि प्रदर्शनी में दलाई लामा के जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों को दुर्लभ फोटोग्राफ्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य उनके असाधारण जीवन, संघर्ष और स्थायी विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रदर्शनी के माध्यम से विश्वभर में सद्भाव और मानवता के लिए उनके योगदान को भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिब्बतियन वेलफेयर कुल्लू-मनाली की सचिव छेरिंग यंगचिन ने बताया कि प्रदर्शनी के जरिए लोगों को दलाई लामा के जीवन संघर्ष, तिब्बती संस्कृति के संरक्षण तथा उनके प्रेम, धैर्य और नैतिक अनुशासन के संदेश से अवगत कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed