सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Una bowlers dominate on the third day, Shimla faces the threat of defeat

Kullu News: तीसरे दिन ऊना के गेंदबाजों का दबदबा, शिमला पर मंडराया हार का खतरा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:33 AM IST
विज्ञापन
Una bowlers dominate on the third day, Shimla faces the threat of defeat
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट के फाइनल के तीसरे दिन बल्लेबाजी करते ​शिमला के बल्लेबा
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेले जा रहे सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट मल्टी डे टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जिला ऊना की टीम जीत की दहलीज पर खड़ी है। ऊना के पहली पारी के 622 रन के विशाल स्कोर के जवाब में शिमला की टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बैकफुट पर नजर आई।
Trending Videos

खराब रोशनी और बारिश के कारण बाधित रहे खेल के बीच शिमला ने 6 विकेट खोकर 267 रन बना लिए हैं, लेकिन टीम अब भी ऊना से 355 रन पीछे है। रविवार को मैच का तीसरा दिन बारिश की भेंट चढ़ा और खेल पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हो पाया। 13 रन से आगे खेलना शुरू करने वाली शिमला की टीम शुरुआत से ही ऊना के गेंदबाजों के दबाव में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज कुशल पाल (19) और कबीर सिंह (68 रन के कुल योग पर) जल्दी पवेलियन लौट गए। कप्तान योगदीप सिंह ने 41 रन की पारी खेलकर संघर्ष की कोशिश की, लेकिन 119 के स्कोर पर उनके आउट होते ही क्रम डगमगा गया। अभिमन्यु सिंघा बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद आए नमन वर्मा ने नाबाद 80 रन की पारी खेलकर शिमला की उम्मीदों को जिंदा रखा है। वैभव काल्टा (41) ने उनका साथ देने की कोशिश की, लेकिन 190 के स्कोर पर वह भी अपना विकेट गंवा बैठे। दिन का खेल समाप्त होने तक नमन वर्मा के साथ राहुल चौहान 20 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
केशव और अंकुश ने चटकाए दो-दो विकेट
ऊना की ओर से केशव सैनी और अंकुश बेदी ने सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए। ऊना के गेंदबाजों ने पूरे दिन शिमला के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। मैच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। सोमवार को अंतिम दिन ऊना की नजरें शिमला के शेष चार विकेट जल्द चटकाकर पारी से जीत दर्ज करने पर होंगी। वहीं, शिमला के लिए मैच बचाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed