सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Traffic jam in Manali, police personnel are not visible

Kullu News: मनाली में जाम, नहीं दिख रहे पुलिस जवान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam in Manali, police personnel are not visible
विज्ञापन
मनाली। शहर में पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही ट्रैफिक जाम लग रहा है। वाहनों की संख्या बढ़ने से सड़कों पर वाहनों की कतारें लग रही हैं। सड़क के दोनों किनारों पर वाहन पार्क किए जा रहे हैं लेकिन रोकने वाला कोई नहीं है। यातायात नियंत्रण के लिए सड़क पर पुलिस नहीं दिख रही। अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती करना तो दूर विभाग ने यहां तैनात लगभग 36 जवानों को चुनाव ड्यूटी के लिए असम भेज दिया है। इस वजह से मनाली में जाम लग रहा है।
Trending Videos

मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। वीकेंड में पर्यटक काफी संख्या में मनाली आ रहे हैं। ऐसे में पर्यटन स्थलों में जाम की समस्या गंभीर हो गई है। रविवार को हिडिंबा मंदिर मार्ग पर जाम लगा। मेला मैदान से ढुंगरी गांव तक सड़क के दोनों ओर गलत तरीके से वाहन खड़े करने के कारण जाम लग गया। पर्यटक घंटों तक जाम में फंसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ओल्ड मनाली, सोलंगनाला, अलेउ सड़क पर भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। लेह सड़क पर भी वाहनों की लंबी लाइन देखने को मिली। शाम के समय यह समस्या और भी विकराल हो गई। बाजार क्षेत्र में तो पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया लेकिन अन्य जगह पुलिस जवानों की कमी खली। हिडिंबा मंदिर मार्ग पर सर्किट हाउस से डीपीएस स्कूल तक एक भी जवान नहीं दिखा। ओल्ड मनाली और लॉगहट्स सड़क पर तैनात जवान भी हटा दिए गए हैं। अन्य पर्यटन स्थलों में भी पुलिस जवानों की संख्या कम हो गई है।

क्या कहते हैं अधिकारी
36 जवान असम भेजे गए हैं। मनाली के लिए 15 जवान मांगे थे, वे भी नहीं मिले। उस पर वाहनों की संख्या बढ़ रही है, परिणामस्वरूप जाम की समस्या पेश आ रही है।
-केडी शर्मा, डीएसपी, मनाली

....

पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। अभी से जाम की समस्या हो रही है। हालत ऐसे ही रहे तो पर्यटन कारोबार को नुकसान पहुंच सकता है। हिडिंबा मंदिर मार्ग पर वाहन खड़े करने से समस्या हो रही है। इन्हें रोकने के लिए पुलिस जवान तैनात किए जाएं।
-सुरेश कश्यप, पूर्व वार्ड सदस्य, ग्राम पंचायत मनाली
...


मनाली की यातायात समस्या को देखते हुए यहां अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जानी चाहिए। जगह-जगह जाम लग रहा है। अभी यह हाल है तो पर्यटन सीजन में कैसे व्यवस्था बनेगी। हम सरकार, प्रशासन और पुलिस से यह मामला उठाएंगे।
-रोशन ठाकुर, अध्यक्ष होटलियर एसोसिएशन, मनाली
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed