Bihar: 'PM मोदी और गृह मंत्री शाह तय करेंगे कौन बनेगा बिहार का CM?' प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश पर कसा
Bihar: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति को लेकर दावा किया कि मुख्यमंत्री का चेहरा अब राज्य में नहीं, बल्कि दिल्ली में तय होगा।
विस्तार
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया है। भागलपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा अंततः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ही तय करेंगे। इस दौरान किशोर ने यह भी आरोप लगाया कि स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धीरे-धीरे साइडलाइन किया जा रहा है।
#WATCH | Bhagalpur, Bihar | On Bihar CM Nitish Kumar, Jan Suraaj founder Prashant Kishor says, "He has not been healthy since before the elections, which is why he is being removed, but who betrayed the people of Bihar? His party and BJP... Who will give 1 crore jobs to the youth… pic.twitter.com/PVLpmjOMVL
विज्ञापन— ANI (@ANI) March 30, 2026विज्ञापन
अब युवाओं को एक करोड़ नौकरियां कौन देगा?
सोमवार को भागलपुर में सरकार पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, 'वह चुनाव से पहले से ही स्वस्थ नहीं हैं, इसलिए उन्हें हटाया जा रहा है। लेकिन बिहार की जनता के साथ विश्वासघात किसने किया? उनकी पार्टी और बीजेपी ने। अब युवाओं को एक करोड़ नौकरियां कौन देगा?' उन्होंने आगे कहा, 'आज मुख्यमंत्री का चेहरा वही होगा, जिसे प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह चाहेंगे।'
सीएम नीतीश ने MLC के पद से दिया इस्तीफा
प्रशांत किशोर का यह बयान सीएम नीतीश के विधान परिषद में इस्तीफा देने के समय आया है। बता दें कि पिछले 5 मार्च को नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था और नई कैबिनेट को अपना पूरा समर्थन जताया था। उन्होंने अपने संदेश में ‘विकसित बिहार’ के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए नई सरकार को सहयोग और मार्गदर्शन देने की बात कही थी। वहीं हाल ही में नीतीश कुमार को जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी सर्वसम्मति से चुना गया, क्योंकि इस पद के लिए कोई अन्य उम्मीदवार सामने नहीं आया।
1985 में पहली बार बने थे विधायक
बता दें कि नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर गठबंधन की राजनीति का एक अनूठा उदाहरण रहा है। 1985 में विधायक के रूप में शुरुआत करने वाले नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य किया। 2005 में वे पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।
ये भी पढ़ें: जाकर इस्तीफा लाया गया नीतीश कुमार का! हां, यही हुआ आज; ऐसा पहली बार हुआ बिहार में
2025 में दसवीं बार ली CM पद की शपथ
2013 के बाद से उनकी राजनीति लगातार बदलते गठबंधनों के लिए जानी जाती रही है। वे 2013, 2017, 2022 और 2024 में बीजेपी और महागठबंधन (राजद-कांग्रेस) के बीच आते-जाते रहे। इसके बावजूद उनका राजनीतिक अस्तित्व मजबूत बना रहा और 2025 में उन्होंने रिकॉर्ड दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.