{"_id":"69c16c1ae9cac63e120af002","slug":"steps-underway-to-restore-atal-tunnel-rohtang-koksar-road-kullu-news-c-89-1-ssml1012-171979-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अटल टनल रोहतांग-कोकसर सड़क बहाल करने के लिए कदमताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अटल टनल रोहतांग-कोकसर सड़क बहाल करने के लिए कदमताल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। ताजा बर्फबारी से बंद हुई अटल टनल रोहतांग-कोकसर सड़क को बहाल करने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने अभियान शुरू कर दिया है। मौसम अनुकूल रहा तो जल्द ही पर्यटक एक बार फिर कोकसर की बर्फीली वादियों का रुख कर सकेंगे।
सोमवार को बीआरओ की मशीनरी पूरा दिन बर्फ हटाने में जुटी रही, हालांकि दोपहर बाद मौसम बिगड़ने से बर्फबारी फिर शुरू हो गई। बीआरओ का लक्ष्य पहले कोकसर तक सड़क बहाल करना है, जिसके बाद अगला मिशन रोहतांग दर्रे तक मार्ग खोलना होगा।
सर्दियों के दौरान कोकसर का संपर्क देश-दुनिया से कट गया था, जिसे बाद में बहाल किया गया लेकिन हालिया बर्फबारी के कारण सड़क फिर से बंद हो गई है। ऐसे में अब पर्यटकों की नजरें बीआरओ के काम और मौसम की स्थिति पर टिकी हैं। मौसम साफ रहा तो करीब सात किलोमीटर सड़क से बर्फ हटाकर कोकसर तक यातायात बहाल किया जा सकता है।
कोकसर क्षेत्र में लंबे समय तक बर्फ जमी रहती है। इस बार मार्च के तीसरे सप्ताह में हुई बर्फबारी के चलते अनुमान है कि अप्रैल के अंत तक यहां बर्फ बनी रहेगी। बर्फ के बीच घूमने का अनुभव पर्यटकों के लिए खास आकर्षण होता है।
पर्यटन कारोबारियों ने भी आगामी समर सीजन को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मनाली आने वाले पर्यटक अटल टनल रोहतांग के रास्ते कोकसर की वादियों तक पहुंचकर बर्फ का आनंद ले सकेंगे।
कोकसर पंचायत के पूर्व प्रधान अमर चंद ने कहा कि सड़क बहाल होते ही पर्यटकों को बर्फ से ढकी खूबसूरत वादियों में घूमने का अवसर मिलेगा।
Trending Videos