{"_id":"69c294e4ae21e520f507408e","slug":"tourists-from-manali-to-lahaul-gather-on-mall-road-in-the-evening-kullu-news-c-89-1-ssml1014-172121-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली से लाहौल तक पर्यटकों का मेला, शाम को मालरोड पर जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली से लाहौल तक पर्यटकों का मेला, शाम को मालरोड पर जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
मनाली माल रोड पर उमड़ी सैलानियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
60 से 70 प्रतिशत तक पहुंची होटलों की आक्यूपेंसी, पर्यटन कारोबारी खुश
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। मनाली से लाहौल तक वादियां पर्यटकों से गुलजार हो गई हैं। मनाली के मालरोड पर शाम होते ही रौनक बढ़ रही है, जबकि दिनभर मनाली और लाहौल के पर्यटन स्थलों में पर्यटक घूमने का लुत्फ उठा रहे हैं। रोजाना मनाली में लगभग 1200 पर्यटक वाहन और सौ से अधिक वॉल्वो बसें पहुंच रही हैं। होटलों की आक्यूपेंसी भी 60 से 70 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
सैर सपाटे के लिए मनाली बाहरी राज्यों के पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। वीकेंड के अलावा अन्य दिनों में भी पर्यटकों की संख्या में उछाल देखने को मिल रहा है। नवरात्र के चलते भी पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार मनाली में पर्यटकों की अच्छी चहल पहल देखने को मिल रही है। सड़कों पर जाम की भी स्थिति देखने को मिल रही है।
होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर के अनुसार पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। होटलों की ऑक्यूपेंसी लगभग 60 प्रतिशत है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक, बीएस ओक्टा ने बताया कि निगम के होटलों में इस समय 50 से 60 प्रतिशत कमरे बुक हो चुके हैं। वीकेंड में आक्यूपेंसी 80 प्रतिशत तक पहुंच रही है। आने वाले दिनों के लिए भी अच्छी बुकिंग की उम्मीद है। होटल संचालक हंस राज, अश्वनी शर्मा व भूपेश ने कहा कि विभिन्न राज्यों के पर्यटक पूछताछ कर रहे हैं। मनाली में इस बार अच्छा पर्यटन सीजन चलने की उम्मीद है।
-- -
Trending Videos