सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Teacher's transfer orders changed before joining

Kullu News: ज्वाइनिंग से पहले ही बदल दिए अध्यापक के तबादला आदेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Teacher's transfer orders changed before joining
विज्ञापन
कुल्लू। शिक्षा विभाग के आदेशों में बार-बार हो रहे बदलावों ने एक बार फिर व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुल्लू की ओर से 28 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में हाल ही में नियुक्त शास्त्री अध्यापक के तबादले में संशोधन किया गया है।
Trending Videos

आदेश के अनुसार, 27 अप्रैल को हुए नियुक्ति आदेश में आंशिक बदलाव करते हुए अध्यापक की तैनाती राजकीय माध्यमिक विद्यालय शाक्टी से बदलकर राजकीय माध्यमिक विद्यालय घलियाडा में कर दी गई है। बताया गया है कि यह तैनाती रिक्त पद के विरुद्ध की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले जारी आदेश में अध्यापक की नियुक्ति शाक्टी स्कूल के लिए की गई थी, जिससे अभिभावकों में खुशी थी। अध्यापक ने अभी ज्वाइनिंग नहीं दी थी कि आदेश में संशोधन कर उन्हें दूसरे स्कूल भेज दिया गया। शाक्टी स्कूल में पिछले एक वर्ष से स्थायी अध्यापक नहीं है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एसएमसी अध्यक्ष तीर्थ राम सहित अभिभावकों डोले राम, हीरा चंद, चुन्नी लाल, प्रेम सिंह, शेर सिंह, जीतू, नीतू, भाग सिंह और गोविंद राम ने विभाग और सरकार से स्कूल में स्थायी अध्यापक की तैनाती की मांग की है।
उधर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुनील दत्त ने बताया कि आदेश सरकार स्तर पर हुए हैं और विद्यालय की स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए जल्द प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed