सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ...The audience danced to the song Heyua Re Lage Pune

Kullu News: ...हीयुआ रे लागे पूणे गीत पर झूमे दर्शक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
...The audience danced to the song Heyua Re Lage Pune
पतलीकू​हल में रामनवमी मेले में सांस्कृतिक संध्या लुत्फ उठाते दर्शक।-संवाद
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। माता काली दुर्गा के सम्मान में आयोजित तीन दिवसीय रामनवमी एवं दुर्गा अष्टमी मेले का रविवार को विधिवत समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन आस्था और संस्कृति का संगम देखने को मिला। अधिष्ठात्री माता अपने अस्थायी शिविर से मूल देवालय के लिए प्रस्थान कर गईं। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।
Trending Videos

मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या लोकगायकों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजी। सबसे पहले मंच पर पहुंचे लोकगायक डाबे राम कुल्लवी ने ‘झूरी लोड़ी दिलै री बुझणूं आली’, हीयुआ रे लागे पूणे और तारा लाड़िये जैसे गीतों से माहौल को पूरी तरह लोक रंग में रंग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लोकगायिका पूजा आर्य और लोकगायक पंकज काका ने मंच संभालते हुए कुल्लवी, नेपाली और फिल्मी गीतों का शानदार मिश्रण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान राजीव ठाकुर, जयचंद, भाग दास महंत, संजय अंगरूप और सुरेंद्र भोला विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed