सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The road on Keylong Hospital route should be repaired soon: Kiran

केलांग अस्पताल मार्ग की सड़क जल्द की जाए दुरुस्त : किरण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
The road on Keylong Hospital route should be repaired soon: Kiran
केलांग में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में भााग लेते हुए।-संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। क्षेत्रीय अस्पताल केलांग की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त किरण भड़ाना ने की। इस दौरान अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, भवनों की मरम्मत, स्वच्छता और मरीजों की मूलभूत जरूरतों पर चर्चा की गई।
Trending Videos


उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि अस्पताल की संपर्क सड़क को चौड़ा करने और उसे जल्द दुरुस्त करने का कार्य प्राथमिकता से पूरा किया जाए। अस्पताल में लगाई जा रही लिफ्ट के सिविल कार्य को भी शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने आगामी बैठक में लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिक विंग के अधिकारियों को भी शामिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से अस्पताल में बाल रोग, नेत्र रोग, अल्ट्रासाउंड और एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की तैनाती की गई है, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। चालू वित्त वर्ष में रोगी कल्याण समिति के तहत विभिन्न मदों में अब तक 24.34 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 47.36 लाख रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2025-26 में समिति ने अब तक 22.01 लाख रुपये की आय अर्जित की है, जबकि अगले वित्त वर्ष में करीब 36.80 लाख रुपये आय का अनुमान है। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में 12,895 मरीजों को उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।उपायुक्त ने निर्देश दिए कि रोगी कल्याण समिति की बैठक साल में कम से कम दो बार आयोजित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed