{"_id":"69bedb7ca5ce2e79870fe9d4","slug":"the-road-to-pangi-was-blocked-for-three-hours-kullu-news-c-89-1-klu1002-171875-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पांगी के लिए मार्ग तीन घंंटे रहा अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पांगी के लिए मार्ग तीन घंंटे रहा अवरुद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बारिश और बर्फबारी के बीच एसकेटीटी सड़क पर यात्रा करना फिलहाल काफी जोखिम भरा है। पहाड़ियों से चट्टानें और हिमखंड के गिरने से यह मार्ग शनिवार को करीब तीन घंटे बाधित रहा।
सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों के मुताबिक लाहौल घाटी के अंतिम गांव तिंदी से आगे पांगी घाटी के श्योर तक तीन-चार जगह पर चट्टानें और हिमखंड गिरने से यह मार्ग शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे बंद हो गया। उसके बाद सीमा सड़क संगठन की मशीन मौके पर पहुंची और सड़क को उदयपुर से श्योर तक बहाल कर दिया।
संगठन के अधिकारियों के मुताबिक उस ओर खराब मौसम के बीच सफर सुरक्षित नहीं है। संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी (एसकेटीटी) सड़क की लंबाई 140 किलोमीटर है। यह सड़क लाहौल और पांगी घाटी को जम्मू से जोड़ती है। इसके साथ ही पांगी घाटी के लोगों की आवाजाही लाहौल होते कुल्लू-मनाली के लिए भी रहती है।
क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या के चलते भी इस मार्ग की स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है। लाहौल छोर से सीमा सड़क संगठन ने तांदी से लेकर पांगी घाटी के पुर्थी तक सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। सीमा सड़क संगठन 94 आरसीसी के ओसी मेजर पारस ने बताया कि शनिवार को इस सड़क पर तीन चार स्थानों पर गिरे ग्लेशियर और चट्टानें हटाकर सड़क को पुर्थी तक बहाल कर दिया है। संवाद
Trending Videos