{"_id":"69b6eef02fb6d49d8f0410db","slug":"the-way-will-be-opened-for-the-construction-of-helipads-in-shanshar-and-shakti-kullu-news-c-89-1-ssml1012-171327-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शैंशर और शाक्टी में हेलीपैड निर्माण का खुलेगा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शैंशर और शाक्टी में हेलीपैड निर्माण का खुलेगा रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। घाटी के दुर्गम क्षेत्र सैंज के शैंशर और शाक्टी में हेलीपैड निर्माण की मांग ने जोर पकड़ा है। कुल्लू में हुई जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में शैंशर और शाक्टी क्षेत्र में हेलीपैड निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
लोगों ने बताया कि वर्ष 2023 और 2025 में आई आपदा के दौरान इन क्षेत्रों में सड़कें और रास्ते कई जगहों पर टूट गए थे, जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आपदा के समय यहां के लोगों तक राशन हेलिकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया गया, लेकिन हेलीपैड की सुविधा न होने के कारण राहत कार्यों में काफी परेशानी आई और राशन को हेलिकाप्टर से फेंकना पड़ा था।
वहीं, इस दौरान क्षेत्र के मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने में गंभीर दिक्कतें हुई। लोगों को अपने निजी और सार्वजनिक कार्यों के लिए लगभग 35 से 40 किलोमीटर दोनों तरफ पैदल सफर करना पड़ा। स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह, मोहन लाल, धर्मपाल और लगन दास ने कहा कि इन इलाकों में हेलीपैड का निर्माण जरूरी है, ताकि आपदा के समय लोगों को राहत कार्य को आसानी से पूरा किया जाए।
जानकारी के अनुसार एसडीएम बंजार पंकज शर्मा और प्रशासन की पूरी टीम जल्द ही शेंशर क्षेत्र का दौरा करेगी। इस दौरान बिहाली और मनु मंदिर आदि स्थानों का निरीक्षण किया जाएगा, जहां हेलीपैड निर्माण की संभावनाओं को देखा जाएगा।
Trending Videos