{"_id":"69dbd74bb034df26560757c7","slug":"there-was-a-traffic-jam-from-solangnala-to-palchan-for-hours-kullu-news-c-89-1-ssml1014-173722-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सोलंगनाला से पलचान तक लगा घंटों जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सोलंगनाला से पलचान तक लगा घंटों जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में अव्यवस्था की वजह से घंटों जाम लग रहा है। रविवार को सोलंगनाला से पलचान तक लंबा जाम लगा। सड़क किनारे वाहन पार्क करने से यह समस्या हुई। शनिवार रात को हुई बर्फबारी के कारण रविवार पूर्वाह्न 11 बजे तक वाहनों को अटल टनल की ओर जाने से रोका गया। इससे सोलंगनाला में वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े किए गए। डबललेन सड़क पर वाहनों की चार-चार लाइनें लग गईं। देखते ही देखते पलचान तक वाहनों की लाइन लग गई। दिनभर वाहन जाम के रेंगते रहे। ट्रैफिक जाम की वजह से लाहौल की ओर जाने वाले स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मनाली में तैनात पुलिस जवानों को चुनाव ड्यूटी के लिए असम भेजा गया है। इसके कारण मनाली में यातायात नियंत्रित करना मुश्किल साबित हो रहा है। सोलंगनाला, अटल टनल रोहतांग, वशिष्ठ, हिडिंबा मंदिर, ओल्ड मनाली और वामतट सड़क पर वीकेंड में बढ़ी पर्यटकों की संख्या के कारण जाम लग गया।
यातायात नियंत्रण के लिए तैनात होने वाले पुलिस जवानों की संख्या 50 प्रतिशत से भी कम रह गई है। ऐसे में जाम लगना स्वाभाविक है। आलम यह है कि सुबह के समय हिडिंबा मंदिर से मनाली बाजार तक पहुंचने में लगभग एक घंटे का समय लगा जबकि अमूमन इस सफर के लिए 10 मिनट का समय लगता है।
ओल्ड मनाली के भी यही हाल है। सोलंगनाला पहुंचने में भी अतिरिक्त समय लग रहा है। पर्यटक घंटों तक जाम में फंस रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहे। ट्रैैफिक जाम ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं।
...
जाम की यह भी वजह
मनाली में संकरी सड़कों पर भी टेंपो ट्रैवलर चल रहे हैं। हिडिंबा मंदिर, ओल्ड मनाली के लिए टेंपो ट्रैवलर चलने से जाम लग रहा है। वामतट सड़क की खस्ताहालत भी जाम की वजह है। सीवरेज की खोदाई के बाद सड़क नहीं बनी। बड़े-बड़े गड्ढे होने से गति धीमी हो रही है।
मनाली में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ बाहरी राज्य के टेंपो ट्रैवलर को उचित स्थान में रोका जाना चाहिए। संकरी सड़क में बड़ी गाड़ियां जाने से जाम लग रहा है। इससे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है।
-अमित चंकी, महासचिव, हिमआंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन
...
मनाली में पर्यटकों की संख्या को देखते हुए पुलिस बल तैनात होना चाहिए। सीजन को देखते हुए मनाली के जल्द अतिरिक्त रिजर्व पुलिस भेजी जाए, क्योंकि ट्रैफिक जाम लगने से पर्यटक परेशान हो रहे हैं। इसका सीधा असर मनाली के पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है।
-गौतम ठाकुर, होटल कारोबारी
000
Trending Videos