सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali Congress appeared united during CM Sukhu's visit to Katrai.

Kullu News: सीएम सुक्खू के कटराईं दौरे में एकजुट नजर आई मनाली कांग्रेस

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
Manali Congress appeared united during CM Sukhu's visit to Katrai.
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मनाली विधानसभा क्षेत्र के कटराईं दौरे में मनाली कांग्रेस एकजुट नजर आई। रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विधायक भुवनेश्वर गौड़ के बड़े भाई बुधीश्वर गौड़ के निधन पर कटराईं स्थित निवास पर पहुंचे थे। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा का विषय कांग्रेस की एकजुटता रही। करीब तीन माह पहले मनाली विंटर कार्निवल के दौरान सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैली थी कि मनाली कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है।
Trending Videos

कहा जा रहा था कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र नेगी, प्रेम शर्मा और हरिचंद शर्मा कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिए, जिससे पार्टी में अंदरूनी खींचतान की अटकलों को बल मिला था। उस समय कांग्रेस नेता एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य विद्या नेगी ने इन तमाम बातों को सिरे से खारिज किया था। रविवार को मुख्यमंत्री के कटराईं दौरे ने इन सभी अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया। विधायक भुवनेश्वर गौड़ के निवास पर आयोजित शोक संवेदना के दौरान देवेंद्र नेगी, प्रेम शर्मा और हरिचंद शर्मा एक साथ पहली पंक्ति में बैठे नजर आए। सभी नेताओं की एक साथ मौजूदगी और सहज बातचीत ने यह साफ संकेत दिया कि मनाली कांग्रेस पूरी तरह संगठित और एकजुट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेसराम आजाद ने कहा कि मनाली कांग्रेस में किसी प्रकार का कोई गुटबाजी नहीं है। पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं। आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस एकजुटता के दम पर विधायक भुवनेश्वर गौड़ आगामी चुनाव में मजबूत स्थिति में रहेंगे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed