सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   There will be a demonstration at Jantar Mantar regarding the demands: Manish

मांगों को लेकर जंतर-मंतर में होगा प्रदर्शन : मनीष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
There will be a demonstration at Jantar Mantar regarding the demands: Manish
विज्ञापन
कुल्लू। ऑल इंडिया गवर्नमेंट ड्राइवर कन्फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष ठाकुर शुक्रवार को अपनी कार्यकारिणी के साथ कुल्लू दौरे पर पहुंचे। राजकीय एवं अर्ध-राजकीय चालक-परिचालक महासंघ के जिला पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिला महासंघ कुल्लू की एक विशेष बैठक भी आयोजित की गई।
Trending Videos

मनीष ठाकुर ने कहा कि आने वाले दिनों में मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने इस धरने में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चालकों-परिचालकों की मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह इन दिनों वह हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। जानकारी दी कि 28 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई एकजुट होकर ही लड़ी जा सकती है, इसलिए सभी को एकजुट रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला कुल्लू के अध्यक्ष तुले राम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अमर ठाकुर भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed