सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Threat from Badragran Nallah Looms Over Patlikuhal

Kullu News: पतलीकूहल पर मंडरा रहा बड़ाग्रां नाले का खतरा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Threat from Badragran Nallah Looms Over Patlikuhal
अ​भियान---पतलीकूहल क्षेत्र में बडाग्रां नाला के किनारे नहीलगी सुरक्षा दीवार।-संवाद
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर स्थित पतलीकूहल कस्बे के लिए बड़ाग्रां नाला लगातार खतरा बना हुआ है। बरसात के दौरान नाले का रुख बाजार की ओर होने की आशंका से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। खतरे वाले स्थान पर आरसीसी सुरक्षा दीवार के निर्माण की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

वर्ष 2023 की आपदा का दंश झेल चुके पतलीकूहल के लोगों की चिंताएं बरसात का मौसम नजदीक आते ही फिर बढ़ने लगी हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया तो भारी बारिश के दौरान बड़ाग्रां नाला बाजार की ओर रुख कर सकता है, जिससे बड़े नुकसान की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में पतलीकूहल दौरे पर आए कृषि मंत्री चंद्र कुमार को स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ के माध्यम से खतरे वाले स्थान पर आरसीसी दीवार निर्माण का प्रस्ताव भी सौंपा गया है। लोगों को उम्मीद है कि सरकार इस दिशा में शीघ्र कदम उठाएगी। पिछले तीन वर्षों के दौरान आई बाढ़ में बड़ाग्रां नाले ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। इंडो-नॉर्वे ट्राउट फार्म, एक निजी फिश फार्म, पुरानी सब्जी मंडी तथा कई रिहायशी मकानों में पानी घुस गया था। इस बार भी समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो नुकसान और अधिक बढ़ सकता है।
विज्ञापन

...
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले के मुहाने के पास स्थित पतलीकूहल पुलिस थाना भी खतरे की जद में है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले आरसीसी सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू किया जाए

....
समय रहते बड़ाग्रां नाले पर आरसीसी की सुरक्षा दीवार का निर्माण करना जरूरी है। इससे बाजार के लोग बरसात में सुरक्षित रह सकेंगे। बरसात को लेकर लोग सहमे हुए हैं।
-राजीव रंजू, पतलीकूहल
....
हर साल बरसात के दौरान बड़ाग्रां नाला दहशत पैदा करता है। 2018 में नाले का पानी बाजार में घुस गया था। इससे पतलीकूहल बाजार को खाली करवाया था।
-राजीव ठाकुर, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed