सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists parked their vehicles on the highway and went out for a walk, causing a traffic jam.

Kullu News: हाईवे पर वाहन खड़े कर घूमने निकले सैलानी, लग गया जाम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Tourists parked their vehicles on the highway and went out for a walk, causing a traffic jam.
हाईवे-305 पर जिभी के पास लगा जाम। संवाद।
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। हाईवे 305 में मंगलवार को घियागी से जिभी तक करीब चार घंटे तक जाम लग गया। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। यहां दो से तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। घियागी से जिभी के बीच की वादियों को निहारने के लिए सैलानी अपने वाहनों को सड़क किनारे पार्क कर रहे हैं।
Trending Videos

वे गाड़ी से उतर कर घूमने निकल जाते हैं। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। घियागी से जिभी के बीच पर्यटक वाहनों को पार्क कर घूमने निकल गए। इससे जाम लग गया। इसमें एचआरटीसी की एक और एक निजी बस भी फंस गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 12:20 बजे से लगे जाम को करीब चार बजे बहाल किया गया। निरमंड के बागासराहन से कुल्लू आ रही निगम की बस और बागीपुल से कुल्लू आ रही एक निजी बस दो से तीन घंटे तक फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कैलाश नेगी, ललित कुमार और राजेंद्र प्रकाश ने कहा कि सैलानी गाड़ियों को हाईवे के किनारे पार्क कर घूमने निकल जाते हैं और उसके बाद जाम लग जाता है। उन्हें फोन कर बुलाया गया। इसके बाद यूपी नंबर की गाड़ियों को हटाकर जाम खोला गया। उन्होंने कहा कि यहां पर पुलिस की तैनाती नहीं है। पर्यटन सीजन में रोज लग रहे जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन को पुलिस की तैनाती करनी चाहिए। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed