पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two brothers will reunite after nine years.

Kullu News: नौ साल बाद होगा दो भाइयों का मिलन

Fri, 03 Jul 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two brothers will reunite after nine years.
सिस्सू (कुल्लू)। लाहौल के देवता राजा घेपन की नौ साल बाद बड़े भाई देवता जमलू ऋषि से भेंट होगी। छोटे और बड़े भाई के मिलन की घड़ी को देखने के लिए लाहौल और कुल्लू के हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ 31 जुलाई को ऐतिहासिक मलाणा में एकत्रित होगी। इसी साल फरवरी में जगदंग पूणा के दौरान राजा घेपन ने गूर टशी के माध्यम से देवता जमलू ऋषि से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, जिसका निर्वहन राजा घेपन कमेटी, देवता के कारकून और गूर तथा बाट कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजा घेपन कमेटी के प्रधान गोविंद सिंह ने बताया कि 24 जुलाई को जाहलमा से माता हिडिंबा और मार्बल से 18 नाग राजा घेपन के स्थल शाशिन पहुंचेंगे और राजा घेपन की छत्र की पालकी तैयार कर 25 जुलाई से यात्रा शुरू हो जाएगी। 25 जुलाई को देव काफिला कोकसर पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को कोकसर से रोहतांग की खड़ी चढ़ाई चढ़कर देवता के कारकून 13,050 फीट ऊंचा दर्रा पार कर शाम को कुलंग पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम भी कुलंग स्थित देवस्थल में होगा। 27 को मनाली में माता हिडिंबा मंदिर पहुचेंगे। इसके बाद मनाली के वामतट होते हुए 31 जुलाई को मलाणा पहुंचेंगे। वहां दोनों भाइयों का मिलन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed