{"_id":"6a475274272e4631bb0bc846","slug":"video-jahlma-nala-problem-lahaul-pea-transport-hit-after-bridge-collapse-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lahaul-Spiti: जाहलमा नाला बना किसानों की परेशानी, मटर की खेप पीठ पर ढोकर पहुंचा रहे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahaul-Spiti: जाहलमा नाला बना किसानों की परेशानी, मटर की खेप पीठ पर ढोकर पहुंचा रहे व्यापारी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:41 AM IST
Link Copied
लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर क्षेत्र में जाहलमा नाला इन दिनों किसानों और व्यापारियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। क्षेत्र में मटर की तुड़ान शुरू हो चुकी है, लेकिन नाले पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पुल टूटने के बाद आवाजाही के लिए नाले के भीतर वैकल्पिक सड़क तैयार की गई है। हालांकि, रात के समय नाले का जलस्तर बढ़ने पर सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग में लगाए गए आरसीसी पाइपों को हटा दिया जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।
शुक्रवार सुबह इसका असर मटर की ढुलाई पर भी देखने को मिला। व्यापारियों और किसानों को अपनी मटर की खेप मजदूरों की मदद से पीठ पर उठाकर नाले के दूसरी ओर पहुंचानी पड़ी। इससे न केवल समय और श्रम अधिक लग रहा है, बल्कि परिवहन लागत भी बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मटर का सीजन शुरू हो चुका है और इस दौरान प्रतिदिन बड़ी मात्रा में फसल मंडियों तक पहुंचानी होती है। ऐसे में जल्द स्थायी समाधान नहीं होने पर किसानों और व्यापारियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।