{"_id":"69b6ef21584ab93df6066a4f","slug":"villagers-of-naingar-and-yoche-wait-for-bus-service-kullu-news-c-89-1-klu1001-171331-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नैनगार और योचे के ग्रामीणों को बस सेवा का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नैनगार और योचे के ग्रामीणों को बस सेवा का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) केलांग डिपो ने भले ही प्रदेश से बाहर दिल्ली तक बस सेवा शुरू कर दी है लेकिन घाटी के दुर्गम क्षेत्र नैनगार और योचे के लिए ग्रामीणों को बस सेवा अभी भी इंतजार है।
दुर्गम क्षेत्र के गांव नैनगार और योचे के ग्रामीणों को आवाजाही के लिए टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। गौर रहे कि नैनगार गांव के लोगों को अपनी पंचायत मूरिंग तक पहुंचने में 14, जबकि योचे गांव के लोगों को अपनी पंचायत दारचा तक पहुंचने में 12 किलोमीटर का सफर एकतरफा तय करना पड़ता है।
निगम की मानें तो इन दोनों रूटों पर निगम बस सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। अभी लोक निर्माण विभाग की ओर से रोड फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला है। रोड फिटनेस सर्टिफिकेट न मिलने से नैनगार, योचे और तिनो के लिए बस सेवाएं शुरू नहीं हो सकी हैं।
हालांकि बर्फबारी के बाद घाटी में अब सीजन की शुरुआत हो गई है। प्रवासी कामगारों ने घाटी में दस्तक देना शुरू कर दिया है। बस सेवाएं शुरू न होने की सूरत में नैनगार और योचे की ओर मजदूरों को भी टैक्सियों में ही आवाजाही करनी पड़ेगी।
स्थानीय निवासी प्रेम सिंह और राजेंद्र ने नैनगार और योचे रूटों पर जल्द बस संचालन की मांग की है। वहीं एचआरटीसी केलांग डिपो के आरएम अंचित शर्मा ने कहा कि जैसे ही लोक निर्माण विभाग की ओर से उन्हें रोड़ फिटनेस सर्टिफिकेट मिलता है तो दोनों रूटों पर बस सेवा शुरू की जाएगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग से बात की जाएगी। विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने निगम प्रबंधन को नैनगार और योचे रूट पर बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
वाया त्रिलोकनाथ बस सेवा शुरू करने की मांग
घाटी में लोगों की चहलकदमी बढ़ना शुरू हो गई है। केलांग छोर से उदयपुर की तरफ आने वाली वाया त्रिलोकनाथ बस अभी बंद है। त्रिलोकनाथ की ओर आने वाले श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों ने इस बस सेवा को शुरू करने की भी मांग की है। आरएम अंचित शर्मा का कहना है कि सवारियों की संख्या को देखते सभी रूटों पर बस सेवा शुरू की जाएगी।
Trending Videos