{"_id":"6994b4a6d3aa610b940bef6c","slug":"villagers-reached-the-dc-office-demanding-security-arrangements-kullu-news-c-89-1-klu1002-169255-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सुरक्षा इंतजाम की मांग को लेकर डीसी कार्यालय पुहंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सुरक्षा इंतजाम की मांग को लेकर डीसी कार्यालय पुहंचे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 18 Feb 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर कस्बे के साथ लगते जिया गांव के लोग मंगलवार को उपायुक्त कुल्लू से मुलाकात करने पहुंचे। लोगों का कहना है कि गांव खतरे में पड़ा हुआ है। वर्ष 2023 व 2024 में आई बाढ़ के कारण जिया गांव वासियों के घरों को खतरा बढ़ गया है। जमीन काफी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई है। उसके बावजूद जिया को बचाने के लिए न तो नदी किनारे सुरक्षा दीवार लगाई जा रही है और न ही अन्य कोई इंतजाम किए जा रहे हैं। गांव के ठीक सामने ब्यास नदी किनारे जो सुरक्षा दीवार लगाई जा रही है, उससे नदी का रुख जिया गांव की ओर होगा। इससे आने वाली बरसात में गांव को खतरा बढ़ जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में पवन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, गंगू राम, राम सिंह, अजय सूद, श्याम लाल, सोहन लाल, चेत राम आदि का कहना है कि वह वर्ष 2023 से लेकर उपायुक्त से करीब चार बार मिल चुके हैं लेकिन उसे बाद भी जिया गांव को बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। दो नदियों से घिरे इस गांव को सीधे तौर पर अनदेखा किया जा रहा है। प्रशासन जिया गांव को सुरक्षित करने के लिए उचित कदम उठाए जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Trending Videos