सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Water Power Department should tackle road works on priority: Anurag

सड़कों पर प्राथमिकता से कार्य निपटाएं जलशक्ति विभाग : अनुराग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Water Power Department should tackle road works on priority: Anurag
विज्ञापन
कुल्लू। जलशक्ति विभाग प्रभावित सड़कों पर सभी प्रकार के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र आरंभ करे, ताकि एनएचएआई की ओर से प्रस्तावित टारिंग कार्य समयबद्ध तरीके से शुरू किया जा सके। यह बात उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कही। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तथा जलशक्ति विभाग कटराईं के साथ सोमवार को उपायुक्त ने बैठक की। इसमें मनाली से क्लाथ के मध्य भूमिगत सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।
Trending Videos

उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रभावित स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया जाए, जिससे कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर प्रभावी योजना बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही जलशक्ति विभाग को आगामी सप्ताह से मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। कहा कि सड़कें आम जनजीवन की आधारभूत आवश्यकता हैं और उनकी खराब स्थिति से लोगों को अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ता है, विशेषकर पर्यटन क्षेत्र मनाली में जहां यातायात का दबाव अधिक रहता है। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम और बाधारहित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed