{"_id":"69d540985cf0fee3280923b7","slug":"fallen-pole-on-the-road-puts-lives-at-risk-kullu-news-c-89-1-klu1002-173250-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सड़क के गिरे डंगे से जोखिम में जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सड़क के गिरे डंगे से जोखिम में जान
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। घाटी के सैंज-न्यूली मार्ग पर सफर करना खतरनाक बना हुआ है। मार्ग पर खासकर चिचूरोपा के पास 2023 की आपदा में डंगा गिर गया था। इसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। इस कारण सड़क संकरी हो गई है। इससे हादसों की आशंका बनी रहती है। लोक निर्माण विभाग ने आनन-फानन में एक छोटा सा डंगा लगाया है, जहां से बड़े वाहन निकालना चुनौती से कम नहीं है। यहां से गुजरते हुए कभी भी हादसा हो सकता है।
सैंज के पास टैक्सी स्टैंड से बोदली माता मंदिर तक दो किलोमीटर मुख्य मार्ग अभी बंद पड़ा है। वाहनों को वाया नालागढ़ होते हुए चार किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह सड़क घाटी की सात से अधिक पंचायतों को सैंज तहसील मुख्यालय से जोड़ती है लेकिन सड़क की हालत दयनीय होने के कारण लोगों को सफर करते हुए हादसा होने का डर सता रहा है।
क्षेत्र के लोगों शेर सिंह नगी, बिहारी लाल, चुन्नी लाल, प्रेम सिंह, रमेश चंद, निमत राम, इंद्र दत्त, यान सिंह आदि ने बताया कि सड़क तंग होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों को चार किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। विभाग काफी समय से सड़क ठीक करने के लिए योजना बनाने का दावा करता आ रहा है लेकिन अब तक धरातल पर इसके लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। वर्ष 2023 से लेकर अब तक लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है।
.....
सैंज-न्यूजी सड़क पर डंगा लगाने के लिए 12 लाख रुपये का एक प्रपोजल बनाया है। इसके स्वीकृत होने के बाद सड़क को ठीक करने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
-मेघ सिंह, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
0000
Trending Videos