{"_id":"69837cfa33112e24080a89ee","slug":"wheels-stopped-on-42-roads-including-two-nhs-in-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1012-168209-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू में दो एनएच समेत 42 सड़कों पर थमे पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू में दो एनएच समेत 42 सड़कों पर थमे पहिये
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
मनाली के स्की ढलान पर बेसिक कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करते युवा।-संवाद
विज्ञापन
26 ट्रांसफार्मर ठप होने से कई गांवों में अंधेरा, लाहौल में 250 सड़कें बंद
कुल्लू, लाहौल के ऊंचाई वाले इलाकों में बढ़ा हिमखंड गिरने का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मंगलवार रात को हुई ताजा बर्फबारी और बारिश के बाद बुधवार को दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। इससे आम लोगों के साथ कुल्लू-मनाली घूमने आए सैलानियों ने भी राहत की सांस ली।
मौसम खुलने के बाद किसानों-बागवानों ने भी खेत-खलिहानों का रुख कर लिया है। उधर, हाईवे-तीन और हाईवे-305 दो सप्ताह से अवरुद्ध चल रहे हैं। जिला कुल्लू में अभी 42 सड़कों पर यातायात थमा हुआ है जबकि 26 बिजली के ट्रांसफार्मर ठप होने से कई गांवों में अंधेरा पसरा है। लाहौल-स्पीति जिले में भी अभी करीब 250 सड़कें अवरुद्ध चल रही हैं।
उधर, बर्फ से लकदक कुल्लू और लाहौल घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में अब हिमखंड गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। इस संबंध में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कुल्लू और लाहौल घाटी के 2,000 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। इधर, मौसम खुलने के बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश और बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को पटरी पर लाने की कवायद शुरू हो गई है।
उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि जिले में बर्फबारी से बंद पड़ीं सड़कों को बहाल करने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। उन्होंने कहा कि एनएच-305 सोझा से लेकर खनाग तक यातायात के लिए बंद है जबकि मनाली-केलांग मार्ग पलचान से आगे फोर बाई फोर वाहनों के लिए ही खुला है। बंद सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
--
Trending Videos