{"_id":"698478c872b6a21cbd09ccb1","slug":"video-manali-sakshi-thakur-wins-gold-in-skiing-ski-and-snowboard-competition-begins-in-solang-nala-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Manali: साक्षी ठाकुर ने स्कीइंग में जीता स्वर्ण, सोलंगनाला में स्की एंड स्नोबोर्ड प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manali: साक्षी ठाकुर ने स्कीइंग में जीता स्वर्ण, सोलंगनाला में स्की एंड स्नोबोर्ड प्रतियोगिता शुरू
प्रसिद्ध स्की ढलान सोलंगनाला में राज्य स्तरीय स्की एंड स्नो बोर्ड प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 250 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे है। वीरवार को मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन आयोजित हुए मुकाबलों में अंडर 18 लड़कियों के वर्ग में साक्षी ठाकुर ने स्वर्ण, संजना ने रजत व कनिका ने कांस्य पदक प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में निशांत ने स्वर्ण, आयुष ने रजत व पुष्कर ने कांस्य पदक हासिल किया।अल्पाइन जाइंट सलालम ओपन महिला वर्ग में आंचल ठाकुर ने स्वर्ण, तनुजा ठाकुर ने रजत व संध्या ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग में प्रणव ने स्वर्ण, निखिल ने रजत व योगेश ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कों के अल्पाइन स्कीइंग अंडर 21 में साहिल ने स्वर्ण, जतिन ने रजत व अखिलेश ने कांस्य पदक हासिल किया। दो दिन चलने वाली प्रतियोगिता प्रदेश भर के ढाई सौ खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के जौहर दिखा रहे है। पहले दिन स्लालम के कई मुकाबले खेले गए। विधायक भुवनेश्वर गौड ने चैंपियनशिप का शुभारंभ करने के बाद कहा कि सोलंगनाला की ढलान को विकसित किया जाएगा जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं हो सकेंगी। सोलंगनाला सहित धुंधी और हामटा में भी स्की स्लोप तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल के खिलाड़ी शीतकालीन खेलों में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इससे पहले विधायक भुवनेश्वर गौड के सोलंग नाला पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के महासचिव रूप चंद नेगी ने शीतकालीन खेलों को ध्यान में रखते हुए सोलंगनाला की ढलानों को विकसित करने का आग्रह किया। रूप चंद नेगी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वालों का हिमाचल टीम में चयन किया जाएगा। चयनित टीम को नेशनल चैंपियनशिप सहित खेलो इंडिया में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाने का मौका मिलेगा। हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रजत ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को चैंपियनशिप का समापन होगा। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रविश विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी, डीएसपी मनाली केडी शर्मा, तहसीलदार अनिल राणा समेत कई लोग मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।