{"_id":"69848c98ee3cf7507d02b371","slug":"video-manali-tourists-had-fun-amidst-the-snow-in-solang-nala-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनाली: सोलंगनाला में बर्फ के बीच पर्यटकों ने की मस्ती, साहसिक खेलों का भी लिया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली: सोलंगनाला में बर्फ के बीच पर्यटकों ने की मस्ती, साहसिक खेलों का भी लिया आनंद
पर्यटन नगरी में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भले ही कमी दर्ज की जा रही है। लेकिन बर्फ से लकदक सोलंगनाला की वादियां मनाली पहुंच रहे पर्यटकों की पहली पसंद बन गई है। लगभग चार फीट मोटी बर्फ की परत पर पर्यटक खूब मस्तियां कर रहे हैं। सोलंगनाला में रोज पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद प्रशासन ने भी अब सभी प्रकार के वाहनों को सोलंगनाला तक जाने की अनुमति दे दी है। सोलंगनाला में शीतकालीन और साहसिक खेल पर्यटकों की पहली पसंद बन गई है। पर्यटक बर्फीली वादियों में पैराग्लाडिंग, जिप लाइन जैसे साहसिक खेल का लुत्फ ले रहे हैं तो बर्फ के बीच स्कीइंग, ट्यूब सलाइडिंग, बंजी जंपिंग जैसे खेलों का लुत्फ ले रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।