{"_id":"69843dea7e46fefc220e821b","slug":"video-video-international-artist-mukesh-thapa-honored-with-the-gorkha-award-2026-in-agra-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: आगरा में 'गोरखा अवार्ड 2026' से सम्मानित हुए अंतरराष्ट्रीय कलाकार मुकेश थापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: आगरा में 'गोरखा अवार्ड 2026' से सम्मानित हुए अंतरराष्ट्रीय कलाकार मुकेश थापा
आगरा में भारतीय गोरखा परिसंघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय सातवें त्रैवार्षिक महाअधिवेशन में धर्मशाला निवासी एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार मुकेश थापा को प्रतिष्ठित गोरखा अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने मुकेश थापा को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं भारतीय गोरखा परिसंघ के जिलाध्यक्ष ने भी उन्हें विशेष स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस महाअधिवेशन के मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश पाल, उपाध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ रहे। यह महाअधिवेशन हर तीन वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है, जिसमें देशभर से भारतीय गोरखा परिसंघ के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेते हैं। इस सम्मान की विशेषता यह है कि यह पुरस्कार पूरे भारत से उन विशिष्ट गोरखा व्यक्तित्वों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यों से गोरखा समाज, भारत और विश्व पटल पर देश का नाम रोशन किया हो। मुकेश थापा पहले से ही कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। एक बाल से पेंटिंग बनाने का एक अनूठा विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। उनकी इस अद्वितीय कला ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। सम्मान प्राप्त करने के बाद मुकेश थापा ने कहा कि वे आगे भी निस्वार्थ भाव से देश और समाज के लिए कार्य करते रहेंगे और हिमाचल प्रदेश तथा भारत का नाम विश्वभर में रोशन करते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।