फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Work begins on the restoration of the Kanaun-Kachhaini road, which had been closed for three years.

Kullu News: तीन साल से बंद कनौन-कछैनी सड़क की बहाली का कार्य शुरू

Sun, 18 Oct 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Work begins on the restoration of the Kanaun-Kachhaini road, which had been closed for three years.
सैंज घाटी में तीन साल बाद कनौन-कछैनी सड़क की बहाली का काम हुआ शुरू।-संवाद
लारजी (कुल्लू)। ग्राम पंचायत कनौन की कनौन-कछैनी सड़क 2023 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू हो गया है। करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क की बहाली का कार्य शुरू होने पर कनौन, कछैनी सहित पातल और थवारीगाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्राम पंचायत एक लाख रुपये के बजट से इस सड़क को बहाल कर रही है।
विज्ञापन

आपदा के बाद से सड़क बंद होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किसानों और बागवानों को नगदी फसलें तथा सब्जियां पीठ पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचानी पड़ती थीं। सड़क बंद होने से लोगों की आवाजाही और कृषि उत्पादों की ढुलाई प्रभावित हो रही थी। अब कार्य शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों, किसानों और बागवानों ने पंचायत प्रधान एवं पंचायत प्रतिनिधियों का आभार जताया है।
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई कि सड़क बहाल होने से कृषि उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाना आसान होगा। बीमारी की हालत में मरीजों को उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाने से भी राहत मिलेगी। इस संबंध में ग्राम पंचायत प्रधान प्रीतम सिंह ने कहा कि तीन सालों से सड़क बंद थी। अब इस सड़क को ग्राम पंचायत अपने स्तर पर बहाल कर रही है। इस कार्य पर एक लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed