सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth visited Lepcha and Hikkim under the Vibrant Village programme.

Kullu News: वाइब्रेंट विलेज में युवाओं ने लेपचा, हिक्किम का किया भ्रमण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Youth visited Lepcha and Hikkim under the Vibrant Village programme.
देश के सबसे ऊंचे डाक घर हिक्किम में युवा।-संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में रविवार को युवाओं ने लाहौल-स्पीति के प्रसिद्ध गांवों लेपचा, लांग्जा, हिक्किम और कोमिक का भ्रमण किया। उन्होंने गांवों में जाकर समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय जीवनशैली के बारे में जाना।

कार्यक्रम की शुरुआत योग एवं ध्यान सत्र के साथ हुई। चांगो, नाको, हुरलिंग और ग्यू के युवा प्रतिभागियों ने लेपचा गांव का भ्रमण किया। लालुंग खास के प्रतिभागियों ने लांग्जा, हिक्किम और कोमिक गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने पत्र-लेखन गतिविधि में भी भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और माय भारत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका शुक्ला को पत्र लिखे। पत्रों के माध्यम से युवाओं ने अपने विचार, आकांक्षाएं और शुभकामनाएं साझा कीं। गियू स्थित वॉइस ऑफ स्पीति सामुदायिक रेडियो स्टेशन में आयोजित पॉडकास्ट सत्र में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed