सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Yuva Congress gears up for Panchayat elections: Chaman

पंचायत चुनाव के लिए युकां ने कसी कमर : चमन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Yuva Congress gears up for Panchayat elections: Chaman
विज्ञापन
कुल्लू। आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए युवा कांग्रेस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। वीरवार को युवा कांग्रेस की परिधि गृह कुल्लू में बैठक हुई। बैठक जिला अध्यक्ष चमन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें युवा कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला कुल्लू के प्रभारी और प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष तरुण ठाकुर और सह प्रभारी तेजेंद्र ठाकुर विशेष रूप उपस्थित रहे।
Trending Videos

संगठन की मजबूती और आगामी पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। तरुण ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की बुनियादी कड़ी है। युवा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर हर बूथ को मजबूत करना होगा। जिला अध्यक्ष चमन ठाकुर ने निर्देश दिए कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांवों में जाकर सरकार की जनहितैषी नीतियों का प्रचार करें और युवाओं को संगठन के साथ जोड़ें। प्रभारी तरुण ठाकुर के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस आगामी पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी। इस दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed