सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   212 admissions in Sundernagar Girls School in two days

Mandi News: सुंदरनगर कन्या स्कूल में दो दिन में 212 दाखिले

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 05:01 AM IST
विज्ञापन
212 admissions in Sundernagar Girls School in two days
विज्ञापन
बाल वाटिका से नौवीं और 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Trending Videos

लड़कियों के स्कूल की पहचान बदलकर बना पहला सीबीएसई सहशिक्षा विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर में वीरवार से सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत को-एजुकेशन व्यवस्था औपचारिक रूप से शुरू हो गई। लंबे समय से कन्या स्कूल के रूप में पहचाने जाने वाला यह संस्थान अब सुंदरनगर का पहला सीबीएसई सहशिक्षा विद्यालय बन गया है। सत्र की शुरुआत के साथ ही दाखिला प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और दो दिन में 212 विद्यार्थियों ने प्रवेश लेकर इस बदलाव को उत्साहजनक समर्थन दिया है।
स्कूल परिसर में इस अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। अध्यापकों और प्राध्यापकों ने रंगोली बनाकर नए सत्र का स्वागत किया। वहीं, प्रवेश लेने आए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्प भेंटकर अभिनंदन किया गया। स्कूल प्रशासन के मुताबिक अब बाल वाटिका से लेकर कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं तक सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया गया है। दसवीं और बारहवीं कक्षाएं इस सत्र में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत ही संचालित होंगी। अगले सत्र से इन कक्षाओं को भी सीबीएसई में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिला आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक कुल 212 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इनमें 130 लड़कियां और 82 लड़के शामिल हैं। कक्षा-वार प्रवेश में बाल वाटिका में 27, पहली में 28, दूसरी में 24, तीसरी में 19, चौथी में 28, पांचवीं में 27, छठी में 12, सातवीं में छह, आठवीं में चार, नौवीं में 36 और 11वीं में एक छात्र ने दाखिला लिया है। इनमें से बाल वाटिका से पांचवीं तक 153 और छठी से ग्यारहवीं तक 59 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।

प्रधानाचार्य लालमन ने बताया कि पहली अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है और अभिभावकों में सीबीएसई पाठ्यक्रम को लेकर विशेष रुचि देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed