{"_id":"69d777e34ff25a365502da7a","slug":"video-ladbharol-gets-a-naib-tehsildar-after-two-years-ram-pal-balyani-assumes-charge-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लडभड़ोल को दो साल बाद मिला नायब तहसीलदार, राम पाल बाल्यानी ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लडभड़ोल को दो साल बाद मिला नायब तहसीलदार, राम पाल बाल्यानी ने संभाला कार्यभार
तहसील लडभड़ोल में पिछले दो वर्षों से रिक्त चल रहे नायब तहसीलदार के पद पर राम पाल बाल्यानी ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। लंबे समय से इस पद के खाली होने के कारण क्षेत्र के लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उनके कार्यभार संभालने से आम जनता ने राहत की सांस ली है। पदभार ग्रहण करने के बाद नायब तहसीलदार राम पाल बाल्यानी ने बताया कि उनकी यह नियुक्ति सरकार की ओर से पुन: रोजगार के तहत की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता को अब अपने प्रशासनिक और राजस्व कार्यों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय में जो भी काम लंबित पड़े हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंतकाल, निशानदेही और तकसीम जैसे कई वर्षों से लंबित पड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि आम जनता से जुड़े अन्य सभी दैनिक कार्यों को भी बिना किसी देरी के त्वरित गति से सुलझाया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर और पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।