{"_id":"69c915ed01b4bbc47808e330","slug":"22-boxes-of-liquor-recovered-from-temporary-shed-in-karsog-mandi-news-c-90-1-ssml1025-190902-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: करसोग में अस्थायी ढारे से शराब की 22 पेटियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: करसोग में अस्थायी ढारे से शराब की 22 पेटियां बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, शराब को सीलबंद कर कब्जे में लिया
करसोग (मंडी)। करसोग पुलिस ने उपमंडल के दूरदराज क्षेत्र नांज में एक अस्थायी ढारे में रखीं शराब की 22 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नांज गांव में एक ढारे में शराब की खेप रखी गई है। इस पर रविवार सुबह पुलिस दल ने छापा मारकर शराब को मौके पर सीलबंद कर कब्जे में ले लिया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगा रही है कि शराब की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। डीएसपी करसोग चांद किशोर ने पुष्टि की कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में शराब बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि शराब और अन्य नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं आम जनता ने इस कदम की सराहना की है।
Trending Videos