पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   23-year-old man arrested with 143 grams of charas in Jogindernagar.

Mandi News: जोगिंद्रनगर में 143 ग्राम चरस के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 12:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
23-year-old man arrested with 143 grams of charas in Jogindernagar.
खेल और सेना भर्ती की तैयारी की आड़ में युवाओं तक पहुंचा रहा था नशा
विज्ञापन

आरोपी अदालत में पेश, पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर पुलिस ने 143 ग्राम चरस के साथ 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी खेल और सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के बीच सक्रिय रहकर उन्हें चरस उपलब्ध कराता था। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार सगनेहड़ निवासी 23 वर्षीय साहिल कुमार की संदिग्ध गतिविधियों पर पिछले कई दिनों से नजर रखी जा रही थी। जांच में पता चला कि वह क्षेत्र की एक अकादमी में खेल और सेना भर्ती की तैयारी की आड़ में युवाओं के संपर्क में रहता था। इसी दौरान उन्हें चरस की सप्लाई भी करता था।
मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चरस की खेप लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातकू के समीप नाकाबंदी की। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 143 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से चरस की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed