{"_id":"6a461f181a7f6b3efb01a036","slug":"video-mandi-zila-parishad-chairman-amru-ram-development-priority-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जिला परिषद अध्यक्ष अमरु राम बोले- सभी सदस्यों को साथ लेकर करेंगे विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जिला परिषद अध्यक्ष अमरु राम बोले- सभी सदस्यों को साथ लेकर करेंगे विकास
Ankesh Dogra
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:49 PM IST
Link Copied
जिला परिषद मंडी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरु राम ने कहा कि वह सभी जिला परिषद सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे और जिले के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा सभी क्षेत्रों के विकास के लिए मिलकर काम किया जाएगा।
अमरु राम ने अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी नेतृत्व, जिला परिषद सदस्यों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
वहीं, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष बोदी देवी ने भी पार्टी नेतृत्व, जिला परिषद सदस्यों और अपने समर्थकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्णय का सभी ने सम्मान करते हुए सर्वसम्मति से उनका चयन किया, जिसके लिए वह सभी की आभारी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला परिषद के माध्यम से जनहित और विकास कार्यों में पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।